फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1 में बाजारों में मनमानी, लगने लगे जाम

विज्ञापन
नगर के आर्य समाज रोड- ओक्डेनगंज मार्ग पर एक कार खड़ी होने के चलते लगा जाम। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अनलॉक-1 के एक सप्ताह बीतते ही लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाह हो गए हैं वहीं पुलिस भी सुस्त पड़ गई है। सोमवार को नगर के बाजार में लोग पहले की तरह मनमानी तरीके से वाहनों को खड़ा कर खरीदारी करते रहे जिसके चलते जाम लग गया और लोगों को परेशान हुई।
विज्ञापन

अभी अनलॉक-1 का दौर चल रहा है लेकिन लोग कोरोना से बेखौफ होकर स्वच्छंद घूम रहे हैं। आलम यह है कि बाजार में तो सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य शर्तों का लोग पालन भी नहीं कर रहे हैं। सोमवार को ओक्डेनगंज-आर्यसमाज रोड पर सड़क के किनारे जहां मनमाने तरीके से फल विक्रेताओं की ओर से ठेला लगाया गया था। वहीं बाजार आने वाले लोग बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर खरीदारी करते रहे। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा जिससे चिलचिलाती धूप में आम लोग परेशान रहे। काफी देर तक जाम कार चालक के नहीं आने पर जाम के कारण खासकर बाइक सवार दूसरे रास्ते से निकले। हैरानी की बात है कि यह जाम ओक्डेनगंज चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर लगा था लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें