बलिया। बिल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर चार निवासी बीजेपी कार्यकर्ता पंकज मोदी के घर गैर संप्रदाय के लोगों द्वारा किए गए हमला मामले में मंगलवार को भी उभांव थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक छह लोग पकड़े गए हैं। उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सीयर चौकी के नए इंचार्ज आरके सिंह अब नए सिरे से मामले की विवेचना करेंगे।
मंगलवार को पुलिस ने रहीम पुत्र असगर अली व साजिद आलम उर्फ भोलू पुत्र जावेद आलम निवासी वार्ड नंबर नौ को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि 29 जुलाई की रात बीजेपी कार्यकर्ता के घर करीब दो दर्जन की संख्या में गैर संप्रदाय के लोगों ने गोलबंद होकर हमला कर दिया और लाठी-डंडे से पीटकर बीजेपी कार्यकर्ता पंकज मोदी (33), उसके पिता ब्रह्माशंकर गुप्ता (55) व भाई पवन कुमार (30) को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। इस दौरान बवालियों ने पंकज के घर पर ईंट पत्थर भी चलाए।