फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 30 से 40 बार होती है ट्रिपिंग, 50 से ज्यादा गांवों में अघोषित बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार और फेफना फीडर से जुड़े करीब 50 से ज्यादा गांवों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। दिनभर में करीब 30 से 40 बार ट्रिपिंग होती है। एक घंटे लगातार बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से गड़वार के पास टूटा तार ठीक करने में 11 घंटे लगा दिए गए। गड़वार के पास तार टूटने की सूचना कर्मचारियों को सुबह ही दी गई थी। इसके बाद भी शाम तक उसे ठीक करने की कवायद चलती रही। जेई रामनारायण यादव ने बताया कि रोस्टरिंग के हिसाब से आपूर्ति की जा रही है। कभी-कभी फाॅल्ट होने की वजह से शटडाउन लिया जाता है।
उधर, सहतवार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। रोजाना 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कस्बे के वार्ड नंबर 8, 11 और 4 में आए दिन जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। निगम की तरफ से तारों को बदलने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले दिनों में खेती-बाड़ी और घरेलू कार्यों पर और अधिक संकट गहराएगा
विज्ञापन

-
अंडरग्राउंड केबल ब्रस्ट होने से 30 गांवों की बिजली गुल

बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से अंडरग्राउंड गुजरा बिजली का केबल बृहस्पतिवार की भोर में ब्रस्ट हो गया। इससे 30 गांवों की करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित हुई। उपभोक्ताओं का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिये खूब वायरल हुआ। बिजली आपूर्ति शाम को तीन बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता मूलचन्द शर्मा से शिकायत की। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ को फोनकर केबल ठीक करवाने के लिए आदेश दिए। एसडीओ हंसराज यादव ने बताया कि जेई को मौके पर मरम्मत के लिए भेजा गया है। उपाध्यायपुर, शिवाल, अधिसीझुवा, गंगापुर, सुरेमनपुर, श्रीनगर, हनुमानगंज आदि गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें