फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात नाबालिग किशोरी के साथ चाकू के बल पर मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। मामले की छानबीन में बात कही जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक नाबालिग किशोरी अपने घर पर खाना बना रही थी। परिवार वाले कहीं बाहर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोस का मनबढ़ युवक उसे चाकू दिखाकर अपने घर लेकर चला गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपी फरार हो गया। किशोरी ने अपने घर पहुंच कर आपबीती बताई। इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पीड़ित किशोरी की मां ने गड़वार थाने को इसकी तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। इसको लेकर गांव में तनाव है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें