फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन शहर में लगा रहा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सोमवार को पूरे दिन जाम रहा। हालांकि प्रत्येक त्रिमुहानी और चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात यातायात और सिविल पुलिस जाम छुड़वाने का प्रयास करती रही। बावजूद जाम की समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

ददरी मेले और शादी-ब्याह को लेकर नगर में उमड़ी भीड़ के चलते पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। नगर के जगदीशपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, स्टेशन रोड, चित्तू पांडेय चौराहा, मालगोदाम, कचहरी आदि स्थानों पर जाम की स्थिति पूरे दिन बनी रही। इस दौरान ट्रेन के आने पर और जाम की समस्या गंभीर हो जा रही थी। आलम यह रहा कि लोग जाम में घंटों फंसे नजर आए। इसे छुड़वाने में यातायात और सिविल पुलिसकर्मियों के पसीने छूटते नजर आए। जाम से निजात दिलाने के लिए एकल मार्ग की स्थापना की गई लेकिन वह भी सार्थक साबित नहीं हो रहा है। कारण कि सड़क पर ई-रिक्शा और ठेले वालों का कब्जा रहता है। जबकि सड़क की पटरियों पर दुकानदारों की कब्जा रहता है। इसके लिए, तत्कालीन एसपी द्वारा दो बाइक संचालित की गई, जो सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों का फोटो खींचकर चालान काटेगी। इसके अलावा, दुकान के बाहर सामान निकाल कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की फोटो खींचकर पहले सामान अंदर रखने की चेतावनी तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज करने का फरमान जारी किया गया, लेकिन वह भी जाम से निजात नहीं दिला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें