फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अनुशासित कदमताल से गूंजा कस्बा, आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा में आरएसएस के पथ संचलन में उप​स्थित स्वयंसेवक। जागरुक पाठक
विज्ञापन
सिकंदरपुर । अनुशासित कदमताल, कतारबद्ध स्वयंसेवक और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 101 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को सिकंदरपुर नगर में पथ संचलन निकाला गया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर, किला के पोखरा से शुरू हुए संचलन में स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों के साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर, किला के पोखरा से शुरू होकर चौक, बस स्टेशन, बेल्थरा मार्ग, बाजार मोड़, सोनार गली और आनंदी चौक से गुजरा। नगर के प्रमुख मार्गों पर अनुशासित कदमताल करते हुए स्वयंसेवक पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे, जहां संचलन का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता प्रमुख रूप से दिखाई दी।
समापन अवसर पर जिला कार्यवाह सतीश तिवारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने संघ के कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों में स्वयंसेवकों की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में सह जिला संचालक लालबचन तिवारी, नगर संचालक दिनेश, सह जिला कार्यवाह प्रेम प्रकाश राय, जिला शारीरिक प्रमुख विवेकानंद, जिला सेवा प्रमुख रजनीश श्रीवास्तव, मुख्य मार्ग प्रमुख नायब सोनी, डॉ. विजय रंजन, आकाश तिवारी, प्रयाग चौहान, मानिक चंद सोनी, नगर कार्यवाह अविनाश और अंकेश सहित अन्य पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पथ संचलन में राजधारी सिंह, संजीव कुमार वर्मा, अशोक राजभर, संजय जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, सच्चिदानंद सिंह, गणेश सोनी, शमशेर सिंह, सुनील गुप्ता, भीम गुप्ता, दुष्यंत सिंह, विनोद गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, कृष्णा सोनी और दिनेश सोनी सहित अन्य लोग शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की सहभागिता भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें