जिला सहकारी बैंक परिसर में अपना नामांकन पत्र भरते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे साथ ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किए गए। डायरेक्टर के कुल 14 पदों के लिए 23 नामांकन दाखिल किए गए। 270 मतदाता 14 डायरेक्टरों का चुनाव करेंगे। सभी डायरेक्टर अपने सभापति, उपसभापति और उच्च समिति के प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने नामांकन किया। वो सभापति पद के लिए उम्मीदवार बताए जा रहे हैं।
जिला सहकारी बैंक परिसर में बृबहस्पतिवार को भाजपाइयों की भीड़ रही। चुनाव अधिकारी एसडीएम केआर फारूकी की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न बुई। सहयोग के लिए एआसीएस नीरज कुमार, सहकारी बैंक लिमिटेड के सचिव जगदीश चंद्रा, उप महाप्रबंधक मोहसीन खान, प्रशासक कृपाशंकर त्रिपाठी मौजूद रहे। 26 को प्रपत्रों की जांच वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन, 29 नवंबर को पर्चा वापसी तथा उसी दिन अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन और चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। छह दिसंबर को मतदान व मतगणना होगी।