रुक रुककर हो रही बारिश में आदर्श नगर सागरपाली डीह बाबा स्थान के पास स्थित एक जर्जर खपरैल शनिवार की रात भरभरा कर गिर पड़ा। उस समय मकान मालिक घर पर नहीं थे।
सागरपाली डीह बाबा स्थान के पास जय प्रकाश राम पुत्र जगदीश राम का मिट्टी का खपरैल का कच्चा घर है। यह घर काफी जर्जर हो चुका था और इस बीच लगातार बारिश के कारण घर में सीलन के कारण शनिवार की रात में खपरैल गिर गया। बताया जाता है शनिवार की रात को भी जयप्रकाश उसमें सोए थे लेकिन संयोग था कि किसी काम से बाहर निकले थे और उसी समय खपैरल गिरा। वह जीवन यापन के लिए घर में ही बकरी मुर्गी रखे थे। गांव के लोगों के सहयोग से बकरियां तो बचा ली गईं लेकिन कई मुर्गें व मुर्गियां दबकर मर गईं। रविवार को मौके पर लेखपाल ने जायजा लिया।