भीमपुरा। थाना पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। तीन युवकों को गस्त पर निकले पुलिस की टीम ने चोरी की दो टुल्लू के साथ धर दबोचा। तलाशी में युवकों के पास तमंचा व चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों बदमाशों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर बंजरिया निवासी गीता देवी के घर से 25 जून की रात में टुल्लू पंप चोरी हुआ था। जिसकी तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में थी। रविवार की सुबह एसआई सोनू कुमार अपने हमराहियों के साथ गस्त पर पूरा चट्टी की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक रोककर भागने लगे। उनको भागते देख पुलिस ने तीनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से दो टुल्लू, तीन रिंच, एक चाकू, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उनके पास मिले सामानों में गीता देवी का टुल्लू भी था। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम उभांव थाना के तेंदुवा पट्टी निवासी अमरजीत यादव व विपिन यादव और भीमपुरा थाना क्षेत्र के ठकुरही निवासी आकर्ष बताया। पुलिस ने उनकी बाइक को सीज कर दिया। पुलिस टीम में एसआई सोनू कुमार, कांस्टेबल गोविंद चंद सिंह, कुलदीप यादव व मनोज यादव शामिल रहे।