फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वाहनों के चालान के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर सुखपुरा में बाइक सवार को बिना हेलमेट बाइक चालन पर गुलाब का फूल दे? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। 22 जून से चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया। इसके अलावा ओवर लोडिंग, हेलमेट, रिफलेक्टर, आदि की जांच की गई। जिसके तहत सात वाहनों का चालान किया किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने हेलमेट ना लगाने वालों का चालान काटा और दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। जबकि परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की ओवरलोडिंग और रिफलेक्टर लगाने आदि की जांच की गई। कर अधिकारी आरपी गौतम ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। आरआई राजभूषण चौधरी के साथ-साथ टीएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी ने लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की अपील की। कार्यक्रम में परिवहन विभाग की ओर से सिपाही दारा सिंह, मोहन सिंह, राधेश्याम दूबे के अलावा यातायात पुलिस के आशीष कुमार, हवलदार सुरेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें