फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए घर से निकली युवती से छेड़खानी के आरोप में तीन युवकों की पिटाई, सिर मुंडवाया

Fri, 22 May 2020 03:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में आए तीन युवकों को पकड़कर जमकर पीटने के बाद उनका सिर मुंडवा दिया गया। उन पर आरोप था कि उन्होंने शौच के लिए घर से निकली गांव की लड़की के साथ छेड़खानी की है। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया और अपने साथ थाने ले आई।

विज्ञापन


बाद में लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर तीनों युवक विकास सिंह पुत्र राजेश सिंह, राजीव प्रसाद गोंड पुत्र राजकुमार गोंड निवासी मानिकपुर एवं ननिहाल में रह रहे सुनील कुमार सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह निवासी मानिकपुर थाना मनियर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में युवकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, जिसमें दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

मनियर थाने पर दी तहरीर में युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्री खेत में शौच करने गई थी। उसे अकेला देखकर रोड पर दौड़ लगा रहे तीनों युवक छेड़खानी करने लगे। लड़की के शोरगुल मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तथा तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


युवकों के अभिभावकों की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि तीनों सुबह रोड पर दौड़ लगा रहे थे। तभी संबंधित गांव के लोगों ने अचानक उन्हें पकड़ लिया और घसीटकर गांव में ले गए। वहां उन्हें जमकर मारा-पीटा गया और बाल मुंडवा कर सरे बाजार अपमानित किया गया। इनकी तहरीर में गांव के कुछ लोगों का नाम दिया गया था, जिसके आधार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को न्यायालय भेज दिया गया। युवकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मारने-पीटने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

दीपचंद्र, सीओ बांसडीह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें