फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में आग से कपड़े की दुकान स्वाहा, किसी तरह बचाई गई व्यापारी के परिवार वालों की जान 

Fri, 22 May 2020 10:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बचाव कार्य करती फायर ब्रिगेड की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर मंदिर रोड स्थित एक मकान में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उसी बिल्डिंग में कपड़ा व्यापारी के परिवार के लोग भी रहते थे, जिन्हें दूसरे मकानों के रास्ते किसी तरह बचाया गया।
विज्ञापन


शहर के बालेश्वर मंदिर रोड पर एक कपड़े की दुकान है। जिस बिल्डिंग में यह दुकान है वह तीन मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है और ऊपर की दो मंजिलों पर व्यापारी का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक दुकान में आग लग गई। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जब दुकान से निकलते धुएं पर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि मकान के फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर फंसे व्यापारी के परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे। उन्हें फंसा देखकर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें आसपास बने मकानों के सहारे बचाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लगभग डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार के अनुसार इस अगलगी में उसका बड़ा नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें