होलिका दहन पर अगलगी व अन्य किसी भी अप्रिय घटना रोकने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अग्निशमन विभाग के अग्नि सचेतक गांवों में लोगों से खुशी के त्योहार पर हुड़दंगई न कर पारंपरिक तरीके से मनाने को जागरूक कर रहे हैं। जिले में 1587 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें 59 स्थान संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की खास नजर है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि होलिका दहन स्थानों पर हल्का पुलिस जवान, चौकीदार मुस्तैद रहेंगे। सेक्टर वार मजिस्ट्रेट व सीओ सर्किल, थाना प्रभारी व यूपी-100 की गाड़ियां व अतरिक्त पुलिस फोर्स चक्रमण करेगी।
डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अर्थ एवं संख्या अधिकारी (डीएसटीओ) विजय शंकर के मुख्यालय पर अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई और उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं और उसके जल्द से जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसामान्य के लिए शासन की जो योजनाएं हैं, वह हर एक पात्र तक पहुंचे, इसका प्रयास किया जाएगा।
जनशिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर होगी। अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश रहेगा कि समयसीमा के अंदर जनशिकायतों का निस्तारण करें, कोई टालमटोल नहीं होना चाहिए। कहा कि जिले के विकास के लिए जो परियोजनाएं चल रही है, समयसीमा में पूरा कराया जाएगा।