मनियर। ठंड शुरू होते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। चोरों ने एक ही रात मोबाइल की दुकान व गल्ला व्यवसायी के गोदाम से चोरी करने में सफल रहे। पीड़ित पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मनियर कस्बा में रविवार की रात चोरों ने परशुराम स्थान स्थित सोनू इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल सेंटर के प्रोपराइटर अभिजीत गुप्ता की दुकान से दुकान का ताला चटका कर दुकान में रखे नगदी लगभग 40 हजार व 20-25 ग्राहकों का स्मार्ट फोन चुरा ले गए। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पाया। वहीं, दूसरी घटना मनियर बस स्टैंड के समीप ओम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अरविन्द गुप्ता के गोदाम से चोरों ने करकट तोड़कर करीब पांच बोरी मसूर चुरा ले गए। अरविन्द जब सुबह अपने गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम से चोरी की घटना देख सन्न रह गए। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।