रेवती। उत्तर टोला पुल कुसौरी मार्ग स्थित तीन दुकानों के लोहा के दरवाजों को चांड़ कर तथा उनके सिटकनियों को तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात तीनों दुकानों में रखे हजारों रुपये नगदी तथा हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी के घटना की तहरीर थाने में दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
बता दें कि उत्तर टोला पुल कुसौरी मार्ग रेेवती के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रेम प्रकाश पांडेय की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। जिसके लोहे के फाटक को चांड़ कर तथा फाटक की सिटकनियों को तोड़कर चोरों ने कैश बाक्स में रखे आठ हजार नगदी तथा हजारों रुपये के प्राइमर तथा फेविकोल आदि के 35 डिब्बे व लोहे आदि के सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब दुकानदार का ट्रैक्टर चालक दीनदयाल यादव दुकान खोलने आया। इसके बाद उसने दुकान मालिक को सूचना दी। इस दुकान के सामने रेवती के वार्ड नंबर 10 निवासी पिंटू गुप्ता की गल्ला तथा जनरल स्टोर की दुकान है। इस दुकान को भी उसी स्टाइल से तोड़कर कैैशबॉक्स से 8500 रुपये नगद तथा 1000 रुपये के किराना सामानों पर हाथ साफ कर लिया। इन दुकानों के पश्चिम रेवती के वार्ड नंबर 10 के शंकर गुप्ता की गल्ला की दुकान को भी उसी अंदाज से चोर दुकान में घुस कर गल्ला खरीदने केेे लिए रखे गए 45 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया।