फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रैली के कारण पूरे दिन लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर की यातायात व्यवस्था ददरी मेला व लगन से अस्त-व्यस्त हो गई है। मंगलवार को हिंदू रक्षा संघर्ष समिति की ओर से निकाली गई जन आक्रोश रैली के कारण पूरे दिन वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए बसों, चार पहिया व बाइक से पहुंचे। अचानक नगर में वाहनों की भीड़ बढ़ने से सभी मार्गों पर जाम के हालात बन गए। हालांकि कक्षा आठ तक के स्कूल बंद होने से कुछ राहत रही।
विज्ञापन

एनएच-31 पर बहेरी से लेकर कदम चौराहा टोल टैक्स तक पूरे दिन जाम लगा रहा। चार पहिया ही नहीं, दो पहिया वाहन भी रेंगते नजर आए। जाम में फंसे वाहनों से उतरकर पैदल ही लोग जाने को विवश हुए। जाम हटाने के लिए सभी तिराहे व चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहे। उसके बावजूद जाम से निजात नहीं मिल सकी। रैली को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थानों की पुलिस पहुंची थी। रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने का रूट होने के कारण इस पर ई-रिक्शा का संचालन नहीं हुआ। इमरजेंसी व्यवस्था छोड़ ई-रिक्शा को शहर में एंट्री नहीं मिली। उसके बावजूद सभी मार्गों पर वाहनों का जाम लगा रहा है। ददरी मेला अंतिम दौर पर होने व स्कूलों की छुट्टी होने के कारण मेला जाने वालों की भीड़ ज्यादा रही। बहेरी से मेला जाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। शाम को लगन की भीड़ होने से स्टेशन रोड, रोडवेज, कदम चौराहा, भृगु मंदिर के सामने लगे जाम को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें