फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अल्पसंख्यकों पर हिंसा एवं अत्याचार के विरोध में रामलीला मैदान से हिंदू रक्षा संघर्ष समिति ने आक्रोश रैली निकाली। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को सौंपा। प्रदर्शन में जिले के सभी खंडों एवं नगरों से लगभग बीस हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमेश ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और वहां के अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। उनके मंदिरों, घरों में लूटपाट और आगजनी की जा रही है। हिंदू महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हिंदू परिवारों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। ऐसा न करने पर नरसंहार किया जा रहा है। कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर जुल्म के बाद अब बांग्लादेश भी उसी राह पर चल रहा है। यदि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ इसी तरह का व्यवहार जारी रहा, तो यहां के हिंदू संघर्ष करेंगे। इसके बाद विभिन्न संगठनों से आए हुए प्रमुख लोगों ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश जताया। भारत के राष्ट्रपति से कार्रवाई और इस्कान बांग्लादेश के प्रमुख स्वामी चिन्मय कृष्ण की बिना शर्त रिहाई की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता विनय सिंह ने इसका प्रस्ताव रखा। संचालन कर रहे अरुण मणि ने दत्तात्रेय होशबोले की प्रेस विज्ञप्ति पढ़ी।
इसके बाद प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए रामलीला मैदान से एलआईसी तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, अग्रसेन मार्ग (विजय सिनेमा रोड), चौक, सेनानी उमाशंकर चौराहा, ओकडेनगंज पुलिस चौकी, चित्तू पांडेय चौराहा, रोडवेज होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नारद राय, आनंद स्वरूप शुक्ल, जिलाध्यक्ष संजय यादव रहे। इसके अलावा हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के जिला संयोजक रामकुमार तिवारी, मंगलदेव चौबे, श्रीनाथ मठ के प्रमुख कौशलेंद्र गिरी, शैलेंद्र त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें