एंबुलेंस चालक द्वारा तेल नहीं होने की बात पर रेफर किए गए अपने मरीज को जिला अस्पताल के लिए ठेला पर ल
- फोटो : BALLIA
रेवती। रेवती में एंबुलेंस संचालक ने तेल नहीं होने के कारण जाने से इनकार कर दिया तो परिजन मरीज को टेंपो से लेकर अस्पताल गए।
नगर के वार्ड 10 निवासी मरीज जितेंद्र तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा शुक्रवार को असहनीय दर्द होने लगा तो परिजन रेवती स्वास्थ्य केंद्र गए। सीएचसी रेवती के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने लखनऊ से संपर्क किया। लखनऊ के अधिकारियों ने एंबुलेंस के चालक से बात कराने को कहा तो एंबुलेंस के चालक ने तेल नहीं होने के बात कहकर जाने में असमर्थता जताई। यह बात सुनकर परिजन मरीज को ठेले से बलिया ले जाने लगे लेकिन समाजसेवी महावीर तिवारी, चंदन सिंह, पिंटू तलवार ने टेंपो से मरीज को जिला अस्पताल भेजवाया।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कमेटी का गठन किया गया है। सीएचसी पर मौजूद एंबुलेस वाराणसी दूसरे मरीज को छोड़कर आई थी। इसलिए तेल कम था। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।