फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण को लेकर नपं चेयरमैन व मनोनीत सभासद में हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन आंबेडकर नगर स्थित नाले के पास पुलिया निर्माण के दौरान बुधवार शाम भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद शशिकला तिवारी ने धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इसे लेकर चेयरमैन केसरीनंदन त्रिपाठी से काफी नोकझोंक शुरू हो गई और देखते-देखते वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

इस बाबत चेयरमैन ने बताया कि डेढ़ फुट चौड़ी दीवार बन रही है और शशिकला तिवारी चेयरमैन प्रत्याशी होने के नाते राजनीति कर रही हैं। इसमें कोई धांधली नहीं है और न उनको सीधे काम रोकने का कोई अधिकार है। अगर उनको किसी तरह का एतराज था तो वह सीधे मुझसे कह सकती थी या अधिशासी अधिकारी से शिकायत कर सकती थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें