फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़ हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। स्थानीय बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर इन्वर्टर बैटरी, सिलिंडर चूल्हा, पंखा आदि उठा ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी व खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय का चपरासी घुरूहु राम सफाई करने गए तो देखा कि ऑफिस का ताला टूटा है। इसकी जानकारी उसने शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने देखा तो ऑफिस, स्टोर रूम व किचन से सामान गायब मिले। पत्रावलियां बिखरी थी। उसमें रखे इन्वर्टर बैटरी, वाईफाई किट, गेहूं व चावल की एक एक बोरी, एक भरा व दो खाली सिलिंडर, दो गैस चूल्हा, चार पंखे, साइंस किट आदि चोर उठा ले गए। चोरी की लिखित सूचना विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने पुलिस को दी है। एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि चोरी के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। कैंपस में ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय स्थित है। इसमें रात को चौकीदार की ड्यूटी रहती है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें