फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः वीरता मेडल से पुरस्कृत हुए सीआरपीएफ जवान उपेंद्र कुमार, जम्मू-कश्मीर में 2018 में मार गिराया था पाकिस्तानी आतंकी

विज्ञापन
सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सुखपुरा क्षेत्र के सोनबरसा निवासी उपेंद्र यादव राष्ट् - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सुखपुरा। समीपवर्ती ग्राम सोनबरसा के निवासी एवं सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार यादव को उनकी वीरता के लिए राष्ट्रपति ने वीरता मेडल प्राप्त प्रदान किया है। 26 जुलाई 2018 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सोडलचक गांव में मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया था।
विज्ञापन

आतंकवादी से एके 47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ था। इस पर उपेंद्र को वीरता मेडल दिए जाने की घोषणा की गई थी। 23 जुलाई को सीआरपीएफ कोलकाता जोन में एडीजी नितिन अग्रवाल ने उपेंद्र को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त वीरता मेडल प्रदान किया। इस उपलब्धि पर गांव ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। उनके पिता सुपरवाइजर यादव ने बताया कि बचपन से ही उपेंद्र में राष्ट्रसेवा का जुनून था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें