बैरिया। क्षेत्र के मुनि छपरा गांव निवासी एवं महिला थाना जौनपुर की प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। महिला प्रभारी निरीक्षक ने रेवती थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्यामा तिवारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बंद मकान का चैनल और सभी कमरों का ताला तोड़कर बक्सा और अलमारी में रखी नाक की सोने की चार कील, चार सोने की अंगूठी, तीन चांदी के पायल, 20 हजार रुपये व अन्य सामान चोर उठा ले गए। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने उनके मोबाइल पर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद