फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पत्रावली गायब होने के मामले में लेखाकार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रावली गायब होने के मामले में लेखाकार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

बलिया। जिले में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों के पैन कार्ड में भिन्नता विषयक पत्रावली गायब होने का मामला सामने है। प्रकरण में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेलहरी के सहायक लेखाकार मनीष कुमार ओझा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रकरण में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका मनोज कुमार यादव बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं तीन अन्य में पारित आदेश 20 अगस्त 2025 के अनुपालन में उच्च न्यायालय में प्रतिवाद शपथ-पत्र योजित किए जाने के लिए पत्रावली उपलब्ध न होने की स्थिति में 26 अगस्त 2025 को स्थानांतरित संबंधित पटल सहायक धर्म सिंह शिविर सहायक एवं उनके कार्यालयाध्यक्ष सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ मंडल को संबोधित पत्र के माध्यम से पत्रावली उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह ने 19 अगस्त 2025 का पत्र से अवगत कराया कि संबंधित पत्रावली मनीष कुमार ओझा के पास है। इसी क्रम में कार्यालय ने 30 सितंबर 2025 को पत्र जारी कर मनीष कुमार ओझा लेखाकार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेलहरी को पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। लेखाकार ने पत्रावली के संबंध में अनभिज्ञता व्यक्त की। पत्रावली की उपलब्धता के लिए बीएसए ने समिति गठित की। समिति ने स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई की संस्तुति दी थी। इस मामले में तत्कालीन बीएसए मनीराम सिंह से आख्या मांगी गई थी। उनकी आख्या में भी लेखाकार मनीष कुमार ओझा के पास ही पत्रावली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें