फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका करने उठा युवक छत से गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर का एक युवक शनिवार रात लघुशंका करते समय छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी गनेश यादव का 22 वर्षीय पुत्र सोनू शनिवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोया था। मध्य रात्रि के समय वह लघुशंका करने के लिए उठा। इस दौरान वह असंतुलित होकर बिना रेलिंग वाली छत से नीचे गिर गया। इससे उसे काफी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सोनू को परिजनों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें