रसड़ा । कासिमाबाद मार्ग पर अखनपुरा स्थित एक हॉस्पिटल पर सोमवार की स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई की खबर लगते ही अस्पताल छोड़ कर चिकित्सक व कर्मचारी भाग गए। अस्पताल की जांच के बाद सील कर दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मन के निर्देश पर झोलाछापों एवं अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अखनपुरा के समीप स्थित साक्क्षिता हाॅस्पिटल देव फार्मेसी एवं देव फार्मा क्लिनिक को सील कर दिया। सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. मनीष जायसवाल के नेतृत्व में टीम पहंुची। पुलिस भी मौजूद रही। अस्पताल में विभागीय कागजात नहीं मिलने सहित अन्य खामियां मिलीं। डाॅ. मनीष ने अस्पताल को सील कर रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी। संवाद