फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना लाइन गैस गोदाम में घुसने से रोकने पर दबंगों ने होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र कस्बे में स्थित चैन शक्ति इंडियन गैस एजेंसी पर सोमवार की सुबह बिना लाइन में लगे गोदाम के अंदर घुसने से रोकने पर दबंगों ने होमगार्ड रमाकांत यादव की पिटाई कर दी। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एक आरोपी शुभम सिंह निवासी सहतवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंडियन कंपनी के गैस एजेंसी गोदाम पर सुबह सिलिंडर के लिए करीब सौ अधिक उपभोक्ताओं की कतार लगी थी। सुरक्षा के मद्देनजर गोदाम के गेट पर होमगार्ड की तैनाती थी। इसी बीच सिलिंडर लेकर पहुंचे दो-तीन की संख्या में युवक गोदाम में सीधे प्रवेश करने लगे, जिस पर होमगार्ड ने उन्हें रोकते हुए कतार में लगने की बात कहीं। इस पर युवक होमगार्ड से उलझते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इससे होमगार्ड के सिर, कमर और पैरों में चोटें आई। आरोप लगाया कि दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें