फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार्जशीट लगाने के नाम पर अश्लील बातें करते हैं पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज प्राथमिकी में चार्जशीट लगाने के लिए दो पुलिस अधिकारी पर फोन कर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। डीआईजी आजमगढ़ को शिकायत देकर दोनों अधिकारियों पर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बेल्थरारोड में तैनात वन दरोगा उग्रसेन जायसवाल ने शादी के नाम पर शारीरिक शोषण किया। इस मामले में प्राथमिकी फरवरी में उभांव थाना में दर्ज कराई गई है। क्षेत्रीय पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने में हीलाहवाली करने पर डीआईजी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हुई थी। प्राथमिकी की विवेचना चार्जशीट लगाने के नाम पर पुलिस अधिकारी फोन करके अभद्र व अश्लील बातें करते हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों का कहना है कि हम तुम्हारी मदद करेंगे लेकिन पहले आकर अकेले में मिलों। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारी लगातार ऐसी बात करते हैं। पुलिस अधिकारी की ओर से पैसे देने का भी आफर दिया गया। पीड़िता ने अपराध निरीक्षक का आडियो रिकार्डिंग भी डीआईजी को सौंपा। इस बाबत डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें