फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ भवन के सुंदरीकरण और कैंटीन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कुंवर सिंह महाविद्यालय में कैंटीन एवं छात्र संघ भवन के सुंदरीकरण का शिलान्यास सोमवार को किया गया। पूर्व छात्रनेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड चंदन यादव ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंदन यादव के नेतृत्व में छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल यादव सहित छात्रनेताओं ने बीते दिनों कालेज में कैंटीन निर्माण और छात्रसंघ भवन सुंदरीकरण की मांग को लेकर घेराव किया था। छात्रसंघ भवन सुंदरीकरण और कैंटीन की मांग पर प्राचार्य डॉ सत्य प्रकाश सिंह ने सहमति दी थी इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष विशाल यादव उर्फ दादा, उपाध्यक्ष राहुल यादव, पुस्तकालय मंत्री दीपक प्रसाद, आदित्य गुप्ता, प्रबंधक-सुरेश बहादुर सिंह, मोनू, विश्वजीत, मोहित चौधरी, मनीष पासवान, राहुल गोंद , मनीष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें