लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के मंडप में पहली पत्नी अपने वकील के साथ पहुंच गई और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे की खोजबीन करने लगी। लेकिन वह भाग गया।
बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा गांव निवासी राजेश पांडेय की शादी शुक्रवार को थी। दुल्हन का परिवार व रिश्तेदारों मैरिज हाॅल में पहुंच गए थे। उसी दौरान दोकटी पुलिस के साथ झारखंड के खरसांवा जिला निवासी लक्ष्मी देवी अपने वकील के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। दूल्हे को खुद का पति बताते हुए 10 वर्ष पहले कोर्ट मैरिज करने की बात कही। इसकी खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर उसके पति की खोजबीन के लिए पुलिस गई थी। लेकिन वह मिला नहीं। संवाद