विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 जनवरी को जारी मतदाता सूची में यदि किसी का नाम दर्ज नहीं हो पाया है तो उनके लिए भी अवसर चुनाव आयोग की तरफ से दिया गया है। ऐसे लोग नामांकन होने के पूर्व तक फार्म छह भरकर तहसील में जमा कर देंगे तो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज सिंघल ने बताया कि मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हो गया है। दावें और आपत्तियां भी लोगों से ली गई हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन के तहत यदि मतदाता सूची में किसी का नाम दर्ज नहीं है तो ऐसे लोगों के पास सूची में नाम शामिल कराने का मौका दिया गया है। नामांकन की तिथि से पूर्व तक ऐसे लोग फार्म छह भरकर तहसील मुख्यालयों में जमा करेंगे, जिसकी जांच के बाद उसका नाम शामिल किया जा सकता है।
मालूम हो कि अपलोडिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद जिले के सभी सातों विधानसभाओं की 12 जनवरी को जारी मतदाता सूची में कुल 2340122 मतदाता इस बार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।