फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव मिला हत्या की आशंका

Sun, 15 Jan 2017 10:03 PM IST
ballia
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के उचेड़ा गांव निवासी एक अधेड़ का शव शनिवार की देर शाम प्राथमिक विद्यालय के नल के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है जबकि पुलिस ने हत्या होने से इनकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उचेड़ा गांव निवासी बृजनाथ राजभर (45) शनिवार को अपने मित्रों के साथ दिन भर इधर-उधर घूमा। देर शाम बृजनाथ अपने मित्रों के साथ शौच करने के लिए खेत की ओर गया।  कुछ देर बाद दोनों मित्र वापस आए और बाइक लेकर जाने लगे। इस पर पत्नी ने पूछा कि बृजनाथ कहा हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि चट्टी पर कुछ सामन खरीदने गए हैं, कुछ देर बाद वापस आएंगे।
विज्ञापन


इतना बताने के बाद दोनों बाइक लेकर वहां से निकल लिए। इसी बीच गांव कोई व्यक्ति स्कूल की तरफ शौच करने गया तो देखा कि हैंडपाइप के पास किसी का शव पड़ा हुआ है। शव देख गांव में आकर वह शोर मचाया। जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त बृजनाथ के रूप में की। बृजनाथ के शव मिलने की खबर सुन उसकी पत्नी दहाड़े मार कर रोने लगी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता ने दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें