फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुनिधि, मैथिली के गीतों से रंगीन होगी ददरी मेले की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर जनपद में लगने वाले ददरी मेले को इस बार कुछ खास बनाने का दावा नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार ने किया। पिछले कुछ वर्षों से बेदम हो रही जनपद की इस पहचान में नए रंग भरने की इस बार पूरी तैयारी की गई है। इस बार ददरी मेले की शाम सुनिधि चौहान और माथिली ठाकुर जैसी गायकों से रंगीन होंगी। अनूप जलोटा भजन तो अल्ताफ रजा और साबरी ब्रदर्स अपनी कव्वाली का जलवा दिखाएंगे। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, लारेंस और गणेश आचार्य के साथ ही सपना चौधरा भी अपने नृत्य से जनपद वासियों का मनोरंजन करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को शहर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कहा कि 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक ऐतिहासिक ददरी मेला इस बार लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर लगेगा। मेला को भव्य रूप देने के लिए लखनऊ की गोल्डन फ्रेंड्स कम्पनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बार एसबीआई, सीमेंट सहित कई प्राइवेट कम्पनियां मेला लगाने में सहयोग कर रही है। अभी दर्जनों कंपनियों से सम्पर्क किया जा रहा है। पहली बार मेले में जर्मन हैंगर 100×400 फुट का लगेगा। उसके आसपास चार सेफ हाउस, दो स्विस कॉटेज रहेंगे। अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। भारतेंदु मंच पर बड़े स्टूडियो में प्रयोग होने वाले जेबीएल साउंड सिस्टम व बड़ी-बड़ी एलईडी टीवी लगेगी। मंच की सुरक्षा पुलिस के अलावा बांउसर के जिम्मे होंगी। मोजो बैरिकेटिंग रहेगी, जिससे कोई उत्पात नहीं कर सकेगा। गोल्डन फ्रेंड्स कम्पनी के प्रोपराइटर वामिक कुमार ने कहा कि 1 से 16 दिसम्बर तक लगने वाले ददरी मेला में सपना चौधरी, खेसारी, अक्षरा सहित अन्य भोजपुरी कलाकारों का नाइट प्रोग्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें