मेरे परिवार में माता-पिता को लेकर कुल सात सदस्य है। हम सबने बिना डर भय के वैक्सीन की दूसरी डोज लेकर अपने को सुरक्षित कर लिया है। मैं अपने साथियों से निवेदन करता हूं कि आप भी केंद्र पर जाकर वैक्सीन लें और अपने को सुरक्षित रखें।
- मोहम्मद कैफ, 15 प्लस
हमने वैक्सीन की दूसरी डोज ले लिया है। इसके अलावा मेरे परिवार में दादा-दादी को लेकर कुल छह सदस्य हैं। जिन्होंने पहली व दूसरी डोज लेकर अपने को सुरक्षित किया है। मैं अपने मित्रों से आग्रह करती हूं कि केंद्र पर जाकर बिना डर भय के वैक्सीन जरूर लें।
- कोमल चौरसिया, 15 प्लस
छह सदस्यी परिवार ले चुका है वैक्सीन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी श्याम सुंदर गुप्ता के परिवार में कुल छह सदस्य है। जिसमें श्याम सुंदर के अलावा माया गुप्ता, अनुराग गुप्ता, पुजा गुप्ता, अनुज गुप्ता, अनुप्रिया गुप्ता आदि है। इस पूरे परिवार ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लेकर स्वयं को सुरक्षित कर लिया है। इसके साथ ही आसपास के छूटे लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करने का काम भी करता हैं।