सिकंदरपुर के डोमनपुरा में अवैध रूप से गड़ही की जमीन को बेचने के खिलाफ डीएम से शिकायत करते अधिवक्ता मनोज राय हंस।
सिकंदरपुर स्थित डोमनपुरा के वार्ड 14 में पोखरी का फर्जी इंद्राज कराकर उसकी बिक्री की जा रही है। इसको रोकने के लिए सोमवार को अधिवक्ताओं का एक समूह मनोज राय हंस के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। अधिवक्ताओं ने फर्जी इंद्राज को निरस्त करने तथा दोषियों के खिलाफ कारवाई करने का डीएम से आग्रह किया गया। जिलाधिकारी ने जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उधर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की क्षेत्रीय कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने 11 सूत्री मांगों का रिमांइडर दिया गया। शिवपुर दियर नंबरी के पांडेय डेरा स्थित दलित बस्ती को 27 मार्च को जलाने के आरोप लगाया गया था इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया गया था। लेकिन अभी तक पीड़ितों की मदद नहीं की गई। परमात्मा नन्द राय, अशोक कुमार पांडेय, मुन्ना बहेलिया, छट्ठू कुमार गोंड आदि रहे।