फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे मान लिए जाने पर छात्रों का अनशन खत्म

Mon, 13 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
शहीद चौक पार्क के बाहर आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता।
विज्ञापन
 कोतवाली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं निर्दोष छात्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के विरोध में सोमवार को छात्र चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने अनश्‍ान पर बैठ गए। साथ ही निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करने लगे। छात्रों ने पुलिस के आश्वासन पर दो घंटा बाद ही अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



छात्रों का आरोप है कि विगत दिनो कोतवाली क्षेत्र में छात्रों पर लाठीचार्ज कर गिरफ्तार कर उन्हें मुकदमे में फंसा दिया था। बार-बार आश्वासन के बाद भी पुलिस निर्दोष छात्रों पर से मुकदमा वापस नहीं ले रही है। जिसके चलते सोमवार को छात्रनेता प्रियव्रत सिंह, ओमकार सिंह और भैया अमित सिंह अनश्‍ान पर बैठ गये। अनश्‍ान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अनश्‍ान स्थल पर सीओ सिटी केसी सिंह, ओक्डेनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज सत्येंद्र राय पहुंच गये।

सीओ सिटी ने लिखित आश्वासन के साथ उनकी सभी मांगे मान ली। साथ ही शहर कोतवाल के स्थानांतरण पर भी मुहर लगा दिया। पुलिस अधिकारी ने अनशनरत छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांचोपरांत दोषी दारोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अनशनरत छात्रों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए आलोक सिंह कुंवर ने कहा कि कोतवाल का स्थानांतरण छात्रों पर से मुकदमा वापसी के साथ जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों का निलंबन होने से छात्रों का लोकतंत्र पर विश्वास बना रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह रंजन, विजयानन्द सिंह, दुर्गेश दुबे, सौर बंटी राय, यश मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें