फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचने की बेकरारी, कुछ नंबर से कई बगैर बारी

विज्ञापन
चितबड़ागांव स्थित धान क्रय केंद्र पर धान लादकर खड़ी ट्रालिया। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले के किसान क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए बेताब हैं। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा तो वह धान को लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच जा रहे हैं। बता दें कि जिले में एक नवंबर से धान की खरीद हो रही है। शुरूमें कुल 80 क्रय केंद्र स्थापित किए गए लेकिन वर्तमान में महज 45 क्रय केंद्र ही संचालित हैं। ऐसे में किसानों में आपाधापी मची है। कुल 124400 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 56 हजार मी. टन की खरीद हुई है।
विज्ञापन

चितबड़ागांव कस्बा स्थित विपणन केंद्र पर किसानों का धान से भरा लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर खड़े थे, जबकि इनमें से मात्र तीन को ही धान क्रय के लिए बुलाया गया था, बाकी लोग बिना नंबर के अपना धान तौल कराना चाह रहे थे। इनमें सुदर्शन चौधरी- आशापुर, दयाशंकर तिवारी- बीबीपुर, लाल बचन यादव- पलिगरा, हीरालाल तिवारी मर्ची, रामजी सिंह आशापुर इत्यादि जो केंद्र पर मौजूद थे । इनका कहना है कि महीनों से धान की खरीदारी चल रही है और अभी 100 नंबर टोकन की बारी नहीं आई। वहीं विपणन प्रभारी पूर्णेन्दु प्रवीण ने बताया कि लगभग 250 किसानों का कुल 14000 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। लेकिन बीच में ऑनलाइन टोकन आ जाने से ऑफलाइन टोकन वालों की तौल रुक गई थी। प्रतिदिन हम 400 क्विंटल ही धान की खरीदारी कर पाते हैं क्योंकि एक ही मिलर है और वहां पर भी पर्याप्त जगह नहीं है। जिनको नहीं बुलाया जाता है वह किसान भी धान लेकर पहुंच कर हो हल्ला मचा रहे हैं। धीरे धीरे सब किसानों की खरीदारी करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक कुल 549 टोकन जारी कर दिए गए हैं जिनमें लगभग 100 किसानों की खरीदारी आज पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें