फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में मिला ठेला चालक का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर मुख्य मार्ग पर पांडेय के पोखरा के पास मंगलवार को सुबह दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित गड्ढे में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर लोगों की जुट गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मनियर मार्ग पर वार्ड नंबर छह स्थित पानी भरे गड्ढे में मंगलवार को सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर बांसडीह कोतवाली पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त पांडेय के पोखरा निवासी श्रीराम राजभर (55) के रूप में हुई। श्रीराम साइकिल ठेला चलाते थे। दिन में मजदूरी करके देर शाम घर जा रहे थे। असंतुलित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पानी में डूबने से मौत हो गई। श्रीराम देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। घंटों खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। परिजन सुबह का इंतजार करने लगे। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें