इसी स्थान पर बनेगी दूसरी वॉशिंग पिट। संवाद
- फोटो : संवाद
बलिया। छपरा-वाराणसी रेल खंड के सबसे ज्यादा आमदनी वाले रेलवे स्टेशन पर दूसरा वॉशिंग पिट और दो अतिरिक्त लाइन निर्माण की कवायद चल रही ही। जनवरी माह में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने स्थलीय सर्वे किया। निरीक्षण के दौरान वॉशिंग पिट के दक्षिण साइड व सतनी सराय मोहल्ले के बीच खाली जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नया वॉशिंग पिट व दो लाइन निर्माण के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में नाप जोख हुई। रेलवे की जमीन मोहल्ले के रास्ता के बाद तक होने के एसी कॉलेज क्रीड़ा मैदान से 500 मीटर के बीच 60 से अधिक मकानों व कॉलोनी के रास्ता अवरुद्ध होगा। इसकी जद में दो मंदिर व 30 से अधिक बिजली के खंभे आ रहे हैं। टीम के सदस्यों ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक सर्वे कर मंथन करने के बाद तैयार रिपोर्ट को उच्चाधिकारी को भेजा। सर्वे की खबर पर मोहल्ले के लोगों में खलबली मची है। अगर रेलवे ने अपनी पूरी जमीन पर दीवाल खड़ी कर दी तो सैकडों परिवार को परेशानी खड़ी हो जाएगी।
बलिया रेलवे स्टेशन से शिव गंगा सहित कई ट्रेनों के संचालन की मांग लंबे समय से चल रहा है। स्टेशन यार्ड में ट्रेन खड़ी करने के लिए अतिरिक्त लाइन न होने व ट्रेनों की साफ़- सफाई की व्यवस्था न होने से ट्रेनों का संचालन पर रोक लग जाता था। रेलवे अधिकारियों द्वारा बांसडीह रोड, सागरपाली व फेफना जंक्शन पर भी ट्रेनों को खड़ा करने के लिए सर्वे किया कर स्थलीय निरीक्षण किया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से अधर में लटक गया था। स्टेशन पर 43 करोड़ रुपये में पिछले छह वर्ष से अधिक समय से सुंदरीकरण व यात्री सुविधा का विस्तार चल रहा है। स्टेशन से रोजाना करीब 10 हजार से अधिक यात्री अपने गंतव्य को आते जाते हैं। जिले के काफी संख्या में लोग महानगरों में रोजगार की तलाश में रहते हैं। बलिया- पटना मेमू, कामायनी सहित अन्य ट्रेनों के संचालन से अच्छी आमदनी होने पर पिछले दिनों रेलवे के एक अधिकारी द्वारा नया वॉशिंग पिट व ट्रेनों के खड़े होने के लिए दो लाइन निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा था।
कामायनी एक्सप्रेस से रोजाना तीन लाख से अधिक की आय
मुंबई के लिए बलिया से चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस से करीब तीन लाख रुपये से अधिक की आय रेलवे को होती है। वहीं, बलिया से पटना के बीच चलने वाली मेमू से भी अच्छी आमदनी है, रेलवे गोरखपुर सहित अन्य महानगरों के लिए ट्रेन संचालन का खाका तैयार किया हुआ है। दिल्ली, सूरत सहित अन्य महानगरों के लिए ट्रेन संचालन होने से अच्छी आमदनी की उम्मीद जताई जा रही है।
बलिया से महानगरों के लिए ट्रेन संचालन की लंबे समय से मांग चल रही है। ट्रेनों को खड़ा करने व साफ सफाई के लिए अतिरिक्त लाइन व वॉशिंग पिट निर्माण को लेकर जगह देखी जा रही है। वॉशिंग पिट के पास खाली जमीन पड़ी है। अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया है। काजीपुरा मोहल्ला की तरफ उधर भी किसी के घर का रास्ता बंद कर निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। जरूरत हुई तो रास्ता की जगह छोड़कर रेलवे लाइन का निर्माण होगा।- अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी मंडल।