फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काट कर खस्ताहाल सड़क का किया विरोध

Sun, 04 Sep 2016 11:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के टूटने के विरोध में उसका जन्मदिन मनाते छात्रनेता - फोटो : ballia
विज्ञापन
एनएच 31 समेत नगर के खस्ताहाल एवं जर्जर सड़कों के सालों से टूटने के विरोध में रविवार छात्रों ने सड़क पर केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने केंद्र तथा राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही 14 दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि इस दौरान सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


रिपुंजय रमण पाठक रानू ने कहा कि  जिले के अधिकारी सड़क को लेकर लापरवाह बने हैं। ऐसे में नगर के लोग गड्ढे और  कीचड़ में चलने को विवश है। उन्होंने चेताया कि सड़क  के खस्ताहाल के लिए  नगरपालिका और पीडब्लूडी के लोग जिम्मेदार है। यदि नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी  सड़कों पर समय रहते ध्यान देता तो सड़कों की आज यह दुर्दशा नहीं होती।
यही  नहीं अब एनएच-31 की स्थिति भी काफी खस्ता हो चली है।

यदि तत्काल एनएच-31 को  दुरूस्त नहीं किया गया तो आए दिन लोग गिर कर चुटहिल होते रहेंगे और मौत तक हो सकती है। लेकिन हाल यह है शिकायत के बाद भ्‍ाी कोई इस पर बोल नहीं रहा। इस मौके पर रामबहादुर धवन, राहुल मिश्र, सत्येंद्र तिवारी,  लक्ष्मी पंडित, पंकज पांडेय, चंदन ओझा, रूपेश चौबे, राजू वर्मा, दुर्गेश  राय, शुभम गुप्ता, दीपक यादव, नितिश सिंह, मोनू गिरी, राहुल माही, अतुल  पाठक, पप्पू सिंह, प्रिंस मौजूद रहे। अध्यक्षता चंदन ओझा, संचालन राकेश कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें