फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया मार्केट के बहुरेंगे दिन हस्तानांतरण प्रक्रिया पर बोर्ड ने लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लंबे समय से हैंडओवर की बांट जोह रहे लोहिया मार्केट के दिन अब बहुरने वाले हैं। अरसे बाद शुक्रवार को हुई नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मित से प्रस्ताव पारित कर मार्केट को दो माह के अंदर हैंडओवर लेने की प्रक्रिया कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से पूरी कर ली जाए। सभासदों ने यह भी निर्णय किया कि लोहिया मार्केट में बनीं दुकानों का आवंटन नियमानुसार होगा। एक निर्वाचित-नामित सभासद के स्वीकृत आवेदन पत्र पर 30 दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

चार जून 2005 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री मो. आजम खां, नगर विकास राज्यमंत्री नारद राय, राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी के साथ ही राज्यसभा सांसद जनेश्वर मिश्र की उपस्थिति में लोहिया मार्केट का शिलान्यास हुआ था। शास्त्री नगर में करीब पांच एकड़ जमीन पर बने इस मार्केट के निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विसेज) को मिली थी। निर्माण के बाद हैंडओवर नहीं होने के कारण इस मार्केट पर बगैर आवंटन के ही दबंग किस्म के दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर अपना गोदाम बना दिया है। नवंबर 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के साथ हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही को लोहिया मार्केट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर दुकानों के आवंटन का निर्देश दिया था।
185 दुकानों का निमार्ण कार्य पूरा
बलिया। लोहिया मार्केट में करीब 400 दुकानें हैं। इनमें 185 का निमार्ण कार्य पूरा हो चुका है। 215 का निर्माण कार्य आंशिक तौर पर अधूरा है। अब अधूरे दुकानों के भी पूर्ण होने की उम्मीद जगी है। नगरपालिका की ओर से इसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोहिया माकेर्ट के हस्तानांतरण को लेकर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस, आजमगढ़ का पत्र आया था, बस बोर्ड की मुहर लगनी बाकी थी, अब बोर्ड ने अनुमोदन कर दिया है तो शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कर दुकानों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें