फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ा टेंपो, एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर बलराम सिंह के डेरा के समीप बुधवार की देरशाम एक टेंपो पर सवार करीब एक दर्जन लोग रिश्तेदारी से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान टेंपो अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे टेंपो में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरासंव निवासी मोहन राम बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों को एक टेंपो से लेकर अपनी बहन के घर बैरिया कस्बा निवासी रमेश राम के यहां भांजी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देरशाम में कार्यक्रम से अपने घर के लिए उसी टेंपो से चल दिए। अभी वे बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर बलराम सिंह के डेरा के समीप पहुंचे थे कि टेंपो अनियंत्रित हो गया और सामने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे में मोहन राम (40) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य टेंपो सवार नीतू देवी (27) पत्नी धनजी राम, सपना कुमारी (7) पुत्री धनजी राम, मिथुन राम (8) पुत्र स्व. सतेंद्र राम, किरन कुमारी (10) पुत्री स्व. सतेंद्र राम, संजय राम (32), कृष्णा राम (8) पुत्र संजय राम व धनजी राम की दुधमुंही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें