फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व धक्के से कड़ाही में किशोर का पड़ा हाथ, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर बड़ी बाजार स्थित दुर्गा पूजा मेले में किसी बात को लेकर कुछ युवकों द्वारा मारपीट एवं धक्का मुक्की होने से एक किशोर का हाथ समोसा तलने वाली कड़ाही में पड़ गया। जिससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की तहरीर पर मनियर पुलिस ने मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मनियर बड़ी बाजार स्थित दुर्गा पूजा मेले में किसी बात को लेकर कुछ युवकों ने मनियर वार्ड नं 9 निवासी संदीप कुमार गोंड 16 पुत्र गोपाल गोंड से कुछ युवकों ने मारपीट की। इसी बीच हुई धक्का मुक्की से पास ठेले में समोसा बना रहे दुकानदार की कड़ाही में किशोर का हाथ पड़ गया और झुलस गया। आसपास के लोगों ने किशोर का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर कराया। वहीं कुछ लोग इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने में लगे हुए थे, लेकिन पुलिस की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से यह मामला शांत हो गया। इस बाबत एसएचओ मनियर राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें