फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली, 1.12 लाख का अधिक भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। विकास खंड बेरूवारबारी अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में बीते पांच वर्ष में विकास कार्यों में हुई धांधली मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व ग्राम प्रधान हीरालाल यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार सिंह को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर त्रिस्तरीय कमेटी टीम बनाई गई। टीम बीते माह गांव पहुंचकर विभिन्न कार्यों की जांच की। उसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई। डीपीआरओ की ओर से जारी जांच रिपोर्ट में पूर्व प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को मिट्टी, खड़ंजा कार्य, पेवर्स ब्लॉक कार्य में निर्धारित भुगतान के सापेक्ष 112838 रुपये का अधिक भुगतान करा लिया गया है, जो वसूली लायक है। डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। बताया कि स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कारवाई कर दी जाएगी। जांच के बाद क्षेत्र में खलबली मची हुई है। उधर, शिकायतकर्ता हरिवंश चौधरी ने बताया कि जांच से संतुष्ट नहीं हैं। बताया कि पांच वर्ष के कार्य की जांच के लिए शिकायत की गई थी लेकिन आधा अधूरा ही जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें