फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपी की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई नाबालिग किशोरी के साथ 50 वर्षीय अधेड़ ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी शौच करने के लिए जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठा गांव का ही अधेड़ उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने हिरासत में गड़वार थाने ले गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने बताया कि घटना मेरे संज्ञान में है। उक्त आरोपी को पुलिस थाने पर लाई हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें