फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में निरूद्घ कैदियों को दी जाएगी तकनीकी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार के निरुद्ध कैदियों को अब तकनीकी शिक्षा देकर स्वावलंबन बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ताकि जेल से छूटने के बाद कैदी अपराध के रास्ते पर न जाकर अपना व्यवसाय कर जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला कारागार प्रशासन ने इसकी पहल भी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं का चयन किया जाएगा। इससे जेल में सजा काट रहे कैदियों को रिहाई के बाद रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही जब तक जेल में रहेंगे, कैदियों की कमाई भी हो जाएगी। इसके लिए आईटीआई प्रशिक्षकों से विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाने की योजना बनाई जा रही है। वहीं जेल प्रशासन आईटीआई से प्रशिक्षक के लिए संपर्क किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद संस्थानों की तरफ से प्रशिक्षुु कैदियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। सरकार का मकसद है कि बंदियों को कुछ ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे जेल से छूटने के बाद अपराध के रास्ते पर न जाकर वे स्वयं अपना व्यवसाय कर जीवन यापन कर सकें।
जिला कारागार में 807 बंदी
वर्तमान समय में जिला कारागार में 807 बंदी हैं। इस बाबत जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि जेल में निरुद्ध कैदियों को इलेक्ट्रानिक्स, फिटर व कारपेंटर का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है। कैदियों के बेहतर जीवन के लिए शासन के निर्देश पर इस योजना को तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर बंदी भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें