राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की पहल पर ग्राम पंचायत चन्द्रपुरा में बन रही पानी टँकी बोरिंग की ज?
- फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल की पहल पर ग्राम पंचायत चन्द्रपुरा में बीते वर्ष से पानी टंकी निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे अब कुछ माह बाद लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की आशा की किरण जगी है। बुधवार को लखनऊ से जल निगम की टीम पहुंचकर पानी टंकी निर्माण के लिए बोरिंग की जांच आधुनिक उपकरणों से की। करीब एक घंटे की जांच में सब कुछ ओके पाया गया।
यह जानकारी जल निगम टीम के सदस्य आरके गौतम ने दी। कहा कि पानी टंकी का बोरिंग पूरी तरह कंप्लीट है। कहा कि जांच की रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। जिसके बाद अन्य कार्य किए जाएंगे। बताया कि बोरिंग पूरी तरह सही है। संबंधित कार्यदायी संस्था अब बोरिंग में पाइप व जाली डाल सकती है। बताया कि जांच कर यह बताया गया कि कितने मीटर पर जाली व कितनी गहराई तक पाइप डाला जाएगा। बताया कि जिले में पहली पानी टंकी है, जहां पर आरओ प्लांट की पानी टंकी लगेगी। जिससे गांव वालों को शुद्ध जल मिल सकेगा। बताया कि इसके पूर्व गांव में अधिकांश लोग आर्सेनिकयुक्त पानी का प्रयोग कर रहे थे। बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते निर्माण कार्य में थोड़ा विलंब हुआ था। लेकिन अब युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पानी टंकी के लिए की गई बोरिंग की जांच पूर्ण होने से ग्रामीणों में हर्ष है।