फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिक्षकों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​​​स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा
विज्ञापन
बलिया। गंगा बहुद्देशीय सभागार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दानिश आजाद अंसारी ने 20 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिए।
विज्ञापन

वहीं परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और स्टेशनरी के लिए सहायता राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।
राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में प्रति छात्र 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही करीब 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिली है, उसी प्रकार अब शिक्षकों और उनके परिवारों को भी कैशलेस उपचार का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तीन लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पांच लाभार्थियों को टूलकिट तथा पांच पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।
जिले के बांसडीह, बेल्थरारोड और सिकंदरपुर समेत विभिन्न ब्लॉकों में भी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। बासडीह में मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) अनुप कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को कार्ड प्रदान किए।
इस अवसर पर वंदना गुप्ता, प्रियंका चौबे, रेखा पाण्डेय, देवेश कुमार सिंह, संजीव कुमार, राकेश वर्मा, योगेंद्र वर्मा और बबीता रेखा सहित कुल 10 लोगों को कैशलेस कार्ड दिए गए। बेल्थरारोड में मुख्य अतिथि विधायक हंसू राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें