फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले की 940 ग्राम पंचायतों में तैनात होंगी सूर्यसखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 13401 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 149238 महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। शासन ने समूह की महिलाओं को अब सूर्यसखी के तौर पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

इस बाबत उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बीते 25 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज को पत्र लिखकर जनपद की सभी 940 ग्राम पंचायतों में सूर्य सखियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 में प्रभावी कर हर ग्राम पंचायत में महिलाओं के समूह का न सिर्फ गठन कराया। बल्कि इनके हाथों में दायित्व सौंपकर इन्हें आय अर्जित करने का मौका भी दिया। अब ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली स्ट्रीट लाइट की देखरेख से लेकर मरम्मत का दायित्व आजीविका समूहों को सौंपने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें