फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलव स्टेशन बी ग्रेड का लेकिन सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं

विज्ञापन
बैरिया तहसील क्षेत्र स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया जनपद के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन बिहार राज्य के सारण, भोजपुर की सीमावर्ती इलाकों का बी ग्रेड का स्टेशन है। अतिसंवेदनशील स्टेशन होते हुए भी इस स्टेशन पर आरपीएफ की चौकी नहीं है। आम यात्रियों की सुरक्षा की बात तो दूर इस स्टेशन पर रेलकर्मी भी अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। एक दशक पूर्व इस स्टेशन पर आरपीएफ के पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई थी। लेकिन करीब पांच वर्ष पूर्व इस स्टेशन पर की गई पोस्टिंग को रसड़ा में कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सुरेमनपुर स्टेशन से रसड़ा के बजाए अधिक यात्री यात्रा करते हैं। यही नहीं छपरा जंक्शन व बलिया के बाद गाजीपुर तक सुरेमनपुर स्टेशन की आय सभी स्टेशनों की तुलना में सर्वाधिक है बावजूद सुरेमनपुर स्टेशन पर आरपीएफ की तैनाती के बजाय रसड़ा कर दिया गया है। मौजूदा समय में कभी कभार आरपीएफ के इक्का-दुक्का पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यहां के यात्री स्थायी रूप से आरपीएफ के पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि जीआरपी की ड्यूटी तो लग रहा है लेकिन जीआरपी पूरी तरह से स्टेशन परिसर को सुरक्षा देने में नाकाम रहते हैं। जिससे आरक्षण टिकट काउंटर पर दबंगो का वर्चस्व रहता है। यह भी कहा जाता है कि हर रोज साबरमती व स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से शराब तस्करी भी की जाती है।
इस बाबत सुरेमनपुर के वाणिज्य अधीक्षक कमलेश मीणा से बात करने पर कहा कि आरपीएफ की कमी तो हम लोगों को भी खलती है। ग्रामीण इलाके में बी ग्रेड का स्टेशन है और आये दिन कुछ लोग पीआरएस के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और आपत्ति करने पर धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन

सुरेमनपुर के स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि सुरेमनपुर स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ की तैनाती जरूरी है। बी ग्रेड का स्टेशन है लिहाजा इस स्टेशन पर आरपीएफ की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें