बलिया। ईओ से विवाद के बाद गिरफ्तार के किए गए सभासद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र नेताओं ने दो सूत्रीय मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें उल्लेख कहा कि सभासद विकास पांडेय लाला पर दर्ज मुकदमा को फर्जी करार देते हुए उनकी जल्द रिहाई किया जाए। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निलंबित करते हुए उनके पूरे कार्यकाल की जांच कराई जाए।
अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार छात्रनेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जो सरासर गलत है। प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि विकास पांडेय को फर्जी फंसाया जा रहा है क्योंकि घटना के वीडियो में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा जिन धाराओं में उन्हें फंसाया गया है। धनजी याव ने कहा कि सरकार को भी चाहिए कि उक्त प्रकरण में संज्ञान ले। सागर सिंह राहुल ने कहा कि अगर हमारी मांगों को शीघ्र नहीं मना गया तो हम सभी छात्रनेता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। चंदन ओझा ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने का ऐसा दुष्परिणाम लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रया है। अभिषेक पांडेय ने कहा कि छात्रनेताओं के प्रति जिला प्रशासन का ऐसा बर्ताव गलत है।वह भी तब जब वह जनप्रतिनिधि हो गया है। इस मौके पर नितिन सिंह हैपी, आशुतोष पांडेय, अभिनव सिंह,सूरज गुप्ता, अनीश, मो. जैद, आकाश सिंह, दीपक पासवान, धर्मेंद्र नाथ वर्मा, तेजप्रताप सिंह, राहुल यादव, नागेंद्र यादव, मनीष यादव आदि शामिल रहे।